
जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में मणिहारों का कटला के सेठी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार सुबह 7 बजे भीषण आग लग गई। दूसरी मंजिल पर कपड़ों की दुकान के बाहर कार्टन में रखे सामान
वीना विग एडिटर की रिपोर्ट जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में मणिहारों का कटला के सेठी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार सुबह 7 बजे भीषण आग लग गई। दूसरी मंजिल पर कपड़ों की दुकान के बाहर कार्टन में रखे सामान में आग लगी थी। धीरे-धीरे आग की चपेट में 20 से ज्यादा दुकानें आ गईं। इनमें कपड़ों के गोदाम, प्लास्टिक का सामान और चूड़ी-बैंगल्स की दुकानें शामिल हैं। आग की लपटें और धुआं सुभाष चौक से लेकर चांदपोल तक दिखाई दे रहा था।




















































