
संदीप सबरवल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में कुंजापुरी मेले के दौरान पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के लाइव शो में हंगामा हो गया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल गायक के प्रदर्शन पर नाराज हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी रकम देकर बुलाने के बावजूद मिक्सर के जरिए आवाज निकाली जा रही है। मंत्री ने दलेर मेहंदी से कहा, “ड्रंक होकर आप लोगों का बेवकूफ बना रहे हो। आपसे बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाएंगे।” इस घटना का वीडियो और मंत्री की प्रतिक्रिया चर्चा में है।



















