September 18, 2026 1:52 am

राज्यपाल मंगुभाई पटेल विकसित भारत संकल्प यात्रा में हुए शामिल

विकसित भारत बनाने की मोदी की गारंटी है विकसित भारत संकल्प

राज्यपाल मंगुभाई पटेल विकसित भारत संकल्प यात्रा में हुए शामिल

इंदौर / राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आज हमारा देश इतिहास के ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जहां से वह अपने सामर्थ्य से आश्वस्त होकर भविष्य की ओर तेजी से छलांग लगाने को तैयार है| उन्होंने कहा की देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी ही विकसित भारत संकल्प यात्रा है| हर परिवार को विकसित करने की गारंटी को आखरी व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास “विकसित भारत संकल्प यात्रा” है| उन्होंने प्रबुद्धजन का आह्वान किया है कि वे यात्रा के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इसे सुनिश्चित करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे|राज्यपाल श्री पटेल आज इंदौर जिले के ग्राम मंगलिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर नगरीय विकास, आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट एवं सांसद, विधायक और त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे|राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि आज दुनिया के जितने भी विकसित देश हैं उन सभी ने एक समय ऐसे ही कालखंड में एकजुट होकर पूर्ण समर्पण से कार्य कर अपने राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विकसित भारत का जो संकल्प लिया है उसके लिए जरुरी है कि शासन की योजनाओं से कोई भी वंचित नहीं रहे| प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में गरीबों के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किये है| उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों में कच्चे मकान में रहने वाले परिवार को पक्की छत का मकान मिलने की खुशी और आत्मिक आनंद की अनुभूति ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण के दौरान उन्होंने की है| उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान आयुष्मान योजना ने ब्रेन और हार्ट सर्जरी के महंगे उपचार को भी आम आदमी के लिए सुलभ करा दिया है| आजीविका मिशन ने महिला सशक्तिकरण के आर्थिक आयाम के साथ ही साथ महिलाओं के सामाजिक आत्म सम्मान को भी मजबूत बनाया है| उन्होंने स्व सहायता समूह की महिला की अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा कि समूह में शामिल होने से पहले जो महिलाये घर से निकलने में भी संकोच करती थी आज अकेले यात्राएं कर रही हैं| मोदी जी की योजनाओं ने गरीब परिवारों का भाग्य खोल दिया है। श्री पटेल ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों का आवाहन किया कि प्रगति के लिए शिक्षा का होना भी अनिवार्य है| यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि परिवार के प्रत्येक सदस्य को शिक्षा प्राप्त हो| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंग्लाया के बच्चो की धरती कहे पुकार के प्रस्तुति की सरहाना की|राज्यपाल श्री पटेल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों को विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरित किये पटेल ने कार्यक्रम के उपरांत आई सी वैन में विकसित भारत संकल्प यात्रा की लघु फ़िल्म का अवलोकन कर यात्रा का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने सरकार की योजनाओं के लाभ उपलब्ध कराने और योजनाओं से जीवन में आगे बढ़ने के प्रयासो को प्रदर्शित करने वाली विभिन्न विभागों की स्टालों का अवलोकन किया और उनके संबंध में जानकारी प्राप्त की|

Leave a Comment

2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामला अब CBI ऑफिसर सीमा पाहुजा के हाथों में पहुंच गया है। CBI द्वारा FIR दर्ज किए जाने के कुछ दिन बाद, जांच एजेंसी की सीनियर अधिकारी सीमा पहुजा अब इस केस की जांच करेंगी।

तलाक होने के बाद पति कोर्ट से निकल कर ऑटो मे बैठा तो तलाकसुदा पत्नी रौनक भी उसी ऑटो मे बैठ गई। उदास पति ने एक कातर दृष्टि से दस साल साथ रही पत्नी रौनक की तरफ देखा ” वह बुझी मुस्कान के साथ बोली ” बस अड्डे तक आखरी सफर आपके साथ करना चाहती हूँ।” पति बोला ” एलिमनी की रकम दो से तीन महीने मे दे दूंगा। घर बेच दूंगा। तेरे लिए बनाया था। तु ही जिंदगी मे नही रही तो घर का क्या करूँगा।

इस मोहतरमा जी से इनका नाम “अर्चना” है इनकी शादी 2025 में खूब धूमधाम से हुई थी। ससुराल आने के बाद मोहतरमा जी बोलीं—मुझे पढ़ाई करनी है, नौकरी लेनी है। पति प्राइवेट नौकरी करता था। बोला—ठीक है बाबू, पढ़ाएंगे। 

🚨 चोरी का स्कूटर… और चालान पहुंच गया स्कूटर की मालकिन के नाम! भोपाल से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ट्रैफिक चालान की तस्वीर देखकर लोगों को भी हैरान कर दिया। वायरल पोस्ट के मुताबिक, एक महिला का स्कूटर चोरी हो गया था। चोरी के कुछ दिनों बाद उसी स्कूटर का ई-चालान कट गया और चालान की फोटो में पुलिस यूनिफॉर्म पहने एक महिला स्कूटर चलाती हुई दिखाई दी। मामले की सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चालान जंप रेड लाइट के लिए बताया गया है। यानी स्कूटर चोरी होने के बाद भी उसका चालान उसके पुराने मालिक तक पहुंच गया। अब सवाल यही है कि चोरी हुआ वाहन आखिर किसके पास है और चालान की तस्वीर में दिखाई दे रही महिला कौन है? अगर यह वायरल दावा सही है, तो मामला सिर्फ चालान का नहीं बल्कि चोरी हुए वाहन की पहचान और उसके इस्तेमाल से भी जुड़ा हुआ है।

राइडर के पिता की मांग – कार ड्राइवर पर दर्ज हो Attempt To Murder का केस 😡 “यह हादसा नहीं, हत्या की साजिश है” – पिता गुरुग्राम Golf Course Road पर लेडी बाइकर सिया को कार ने जानबूझकर टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया और भाग गया। पिता न

कनाडा में एक भारतीय महिला को अपने किराएदार के साथ बारबेक्यू को लेकर हुई तीखी बहस के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक महिला का बीफ पकाने को लेकर अपने किराएदार से बहस हुआ था और ये बहस कई बार झगड़ों में बदल गई जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गये थे। बताया जाता है कि झगड़ा तब शुरू हुआ जब मकान मालकिन जिनकी पहच

यूपी के कानपुर में नकली नोट का जखीरा बरामद, तीन शातिर गिरफ्तार उत्तर प्रदेश में कानपुर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से नकली नोटों का जखीरा बरामद किया गया है

*घरेलू नौकरानी ने चुराए 10 लाख रु. के गहने, हुई गिरफ्तार* *थाना मोती डूंगरी को मिली बड़ी सफलता* जयपुर,मालिक के घर से लाखों के गहने चुराने वाली घरेलू नौकरानी को मोतीडूंगरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चुराए हुए करीब 10 लाख रुपए कीमत के गहने बरामद किए हैं। डीसीपी (ईस्

*बाड़मेर का आमजन कह रहा है महेशानंद जी महाराज ले डूबेंगे उनके नाम की ज़मीन दबाने वाले भूमाफिया को।* *आज नामांकन का अंतिम दिन।* *कांग्रेस ने की है, अधिकांश उम्मीदवारों कि सूची जारी।* *BJP, घबरा रही हैं सूची जारी करने में। डर है,बागी बनने वालों से।* *आखिर महेशानंद जी महाराज ले डूबे, उनके नाम की सरकारी भूमि हड़पने वालों