April 19, 2026 11:03 pm

विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी

विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी

विकसित भारत संकल्प यात्रा बरकला,निमाचाखुर्द पहुँची

हरदा / टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम बरकला से प्रातः 11 बजे से प्रारंभ तथा दोपहर 1ः30 बजे ग्राम निमाचाखुर्द पहुँचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी जा रही है तथा ग्रामीणों को उनकी पात्रता अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये मौके पर ही आवेदन भरवाये जा रहे है। संकल्प यात्रा के दौरान सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं में चयनित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी दिये जाते है। ग्राम बरकला में संकल्प यात्रा पहुँचने पर इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर सरकार की योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ दिलाने के लिये संकल्प यात्रा एक सराहनीय पहल है। गांवों में प्रचार वाहन का स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत किया। यात्रा के दौरान कृषि विभाग द्वारा खेतों में नेनो यूरिया का ड्रोन से छिड़काव करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया उन्होने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से ग्रामीणों को योजनाओं का मौके पर ही लाभ तो मिलता ही है साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी मिलती है। इस अवसर पर कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये तथा बच्चों ने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में भी भाग लिया।

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।