
राश्मि शर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
जयपुर में ट्रैफिक पुलिस की दो महिला पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक राहगीर आरोप लगा रहा है कि वाहन चालकों को रोककर उनसे रिश्वत ली जा रही है।
राहगीर का आरोप है कि एक महिला पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग से 200 रुपये लिए और अपनी पैंट की जेब में रख लिए। करीब एक मिनट के वीडियो में महिला पुलिसकर्मी इस आरोप को खारिज करते हुए कहती नजर आती है कि बुजुर्ग उनका परिचित था।
वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।



















