
वीना विग एडिटर की रिपोर्ट
चीन के फ़ुझोउ शहर में फ़ुजियान मेडिकल यूनिवर्सिटी यूनियन हॉस्पिटल के 17 लोगों की मेडिकल टीम ने एक मरीज़ का बेहद मुश्किल ऑपरेशन किया। मरीज़ के दिमाग़ में कई ट्यूमर थे, और साथ ही दिमाग़ की एक नस में ख़तरनाक सूजन भी थी।
डॉक्टरों के मुताबिक़ सारे ट्यूमर एक ही बार में निकालना ज़रूरी था। इसलिए ऑपरेशन रुका नहीं और पूरे 32 घंटे तक चला। इस दौरान 3 मुख्य सर्जनों ने सिर्फ़ 1-1 घंटे के 2 ब्रेक लिए।
काम पूरा होने पर एक सर्जन थककर ऑपरेशन थिएटर के फ़र्श पर सीधे लेट गए, और उनके साथी ने लेटे-लेटे ही हाथ उठाकर जीत का निशान बनाया। यही तस्वीर चीन के सोशल मीडिया पर वायरल हुई और लोगों ने पूरी टीम की जमकर तारीफ़ की।
टीम के सर्जन डॉ. चेन जियानपिंग ने कहा कि मरीज़ों के लिए सिर्फ़ वो ही मेहनत नहीं करते, उनके जैसे बहुत से डॉक्टर हैं जिनकी मेहनत कभी सामने नहीं आती।
हर उस डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टाफ़ को सलाम, जो अपनी नींद और आराम भूलकर दूसरों की ज़िंदगी के लिए लड़ते हैं। 🩺❤️



















