
आरती ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट कोलकाता के बड़ा बाजार स्थित पोस्ता बाजार में व्यापारियों की एकजुटता के चलते बाजार बंद रहा। खबरों के मुताबिक, विश्वनाथ जी अग्रवाल पर हमला करने के मामले में ‘गुड़िया’ सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब कल से बाजार दोबारा खुल जाएगा।
लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के बाद दो बड़े सवाल अब भी बने हुए हैं—
पहला सवाल:
क्या विश्वनाथ जी अग्रवाल को इस मामले में पूरा और निष्पक्ष इंसाफ मिलेगा?
दूसरा सवाल:
जिन व्यापारियों की वजह से पोस्ता के हजारों मुटिया मजदूरों को रोज़गार मिलता है, वही मुटिया मजदूर आज इस हड़ताल के खिलाफ क्यों खड़े नज़र आए?
लोकतंत्र में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हिंसा, मारपीट और कानून को हाथ में लेना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। दोषी जो भी हो, उसके खिलाफ निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और सभी पक्षों को कानून का सम्मान करना चाहिए।



















