
राश्मि शर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
अब तो साड़ी वालियां भी कम्पीटिशन में आ गईं हैं..!
आगरा से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
एक पति कई महीनों से लापता था, लेकिन उसके साथ जो हुआ, उसने हर किसी को सन्न कर दिया।
मामला आगरा के सिकंदरा इलाके का है, जहां आरोप है कि एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी।
इतना ही नहीं, आरोप के अनुसार उसने शव को घर के बाथरूम के नीचे दफना दिया ताकि किसी को भनक तक न लगे।
कहानी में मोड़ तब आया, जब मृतक के बैंक खाते से लगातार पैसों की निकासी होने लगी।
इस लेनदेन पर बड़े भाई को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।
पुलिस ने जब महिला से गहन पूछताछ की, तो पूरे मामले की परतें खुलनी शुरू हो गईं।
इसके बाद घर के बाथरूम की खुदाई कराई गई, जहां से मानव कंकाल बरामद हुआ।
कंकाल की पहचान और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है, जबकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
फिलहाल आरोपी महिला पुलिस हिरासत में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।



















