
रितु शर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट डीपीएस मामले मे पूरे प्रकरण में स्कूल प्रबंधन द्वारा पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में कहा गया है कि दो छात्रों के बीच विवाद हुआ था, घायल छात्र ने दूसरे छात्र पर टिप्पणी की थी, इसके बाद मारपीट हुई। एक छात्र के मुंह और दूसरे के हाथ में चोट आई है, स्कूल के डॉक्टर द्वारा प्राथिमक उपचार किया गया, इसका सीसीटीवी भी उपलब्ध है। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आईपीएस सैय्यद अली अब्बास का मीडिया से कहना है कि आरोपी का कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं है। झगड़ा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, इसमें दोनों के बीच विवाद की पुष्टि हुई है, दोनों नाबालिग हैं, गाइडलाइन के मुताबिक, पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है, इसके बाद किशोर न्याय बोर्ड को दी जाएगी। बोर्ड के दिशा निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्र के पिता ने जो आरोप लगाए हैं उसकी भी जांच की जाएगी।


















