
अनिल शर्मा ब्यूरो चीफ की कलम से अगर आप भी अपने माता-पिता या परिवार के साथ किसी लंबी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार कर रहे हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC Tour Package) आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। IRCTC की मशहूर ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन’ के जरिए आप एक ही शानदार ट्रिप में 5 प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन कर सकते हैं।
सबसे खास बात यह है कि इस पैकेज की शुरुआती कीमत 20,000 रुपये से भी कम रखी गई है। मध्य प्रदेश के इंदौर से शुरू होने वाली यह यात्रा 10 अप्रैल 2026 को रवाना होगी। आइए आपके मन में उठ रहे सवालों के जरिए इस शानदार टूर पैकेज की पूरी डिटेल जानते हैं।
इस 10 रात और 11 दिन (10 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026) के टूर पैकेज में देश के पूर्व और उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों को कवर किया जाएगा।
पुरी: भगवान जगन्नाथ मंदिर के दर्शन।
कोलकाता/गंगासागर: कोलकाता में काली माता मंदिर और प्रसिद्ध गंगासागर की यात्रा।
जसीडीह (देवघर): बाबा बैद्यनाथ धाम (ज्योतिर्लिंग) के दर्शन।
वाराणसी: काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन।
अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन।
कहां से शुरू होगा सफर और किन स्टेशनों से मिलेगी ट्रेन?
यह विशेष भारत गौरव ट्रेन (पैकेज कोड- WZBG-65) 10 अप्रैल 2026 को इंदौर से रवाना होगी। मध्य प्रदेश के यात्री कई अन्य स्टेशनों से भी इस ट्रेन में बोर्डिंग (चढ़) और डी-बोर्डिंग (उतर) कर सकते हैं।
बोर्डिंग/डी-बोर्डिंग स्टेशन: इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर और कटनी।
टूर पैकेज की कीमत कितनी है?
इकोनॉमी क्लास (स्लीपर – SL): ₹19,990 प्रति व्यक्ति
स्टैंडर्ड क्लास (थर्ड एसी – 3AC): ₹32,800 प्रति व्यक्ति
कंफर्ट क्लास (सेकंड एसी – 2AC): ₹43,250 प्रति व्यक्ति
अगर आप 10 अप्रैल 2026 को शुरू हो रही इस यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आप IRCTC की आधिकारिक टूरिज्म वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, IRCTC के क्षेत्रीय कार्यालयों या पर्यटक सुविधा केंद्रों (Tourist Facilitation Center) पर जाकर भी टिकट बुक कराए जा सकते हैं। सीटें सीमित होती हैं, इसलिए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर बुकिंग की जा सकती है



















