
सुशील शंकर विग एडिटर इन चीफ की रिपोर्ट
#संयम बरतना कितना आवश्यक है–किस स्थिति में किस जगह पर आप बैठे हैं–चेहरे की गंभीरता या खिलखिलाहट–आपके व्यक्तित्व में चार चांद भी लगा सकता है और अपमानित भी करवा सकता है–ध्यान रखें —
ये हैं #IPS_राम्या_भारती (Ramya Bharati), तमिलनाडु के वेस्ट ज़ोन की पहली महिला IG में से एक हैं, हाल ही इनकी हंसी वाली वीडियो चर्चा में है l
इनकी बहादुरी की वजह से जितनी प्रशंसा हो रही थी उतनी ही अपनी हंसी की वजह से आलोचना झेली और निलंबन की तलवार लटक गयी –वर्तमान की घटना से आप सभी परिचित होंगे।
10 साल की लड़की का बलात्कार और हत्या मामले पर
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन्हें बगल के अधिकारियों के साथ हंसते देखा गया।
सोशल मीडिया पर बहुत किड़किड़ी हुई–लोगों ने पुलिस अधिकारी का यह व्यवहार असंवेदनशील कहा–
राम्या भारती की टीम ने 24 घंटे के भीतर अपराधियों को पकड़कर अपनी कार्यक्षमता साबित की थी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खिलखिलाता चेहरा ने इनकी कार्य क्षमता पर मिट्टी पलीद करा दी।
छोटी सी मानवीय चूक (खिलखिलाहट) ने उन्हें विवादों के घेरे में लाकर खड़ा किया और इस स्थिति में पहुंचा दिया –सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी –काश! इसी तरह की सख्ती हर रसूखदारों के साथ भी हो—-काश!हर राज्य का मुख्यमंत्री जनता के दर्द को अनुभव करें और सख्त कार्रवाई करे।
–


















