

वीना विग एडिटर की रिपोर्ट एक विदेशी महिला टूरिस्ट (जापानी) जयपुर घूमने के लिए आई थी, जयगढ़ किले की तरफ जाते हुए उसे एक आदमी मिल गया और पैसे मांगने लगा!
महिला ने उसे पैसे दे भी दिए, लेकिन उसके बाद भी उसने महिला का हाथ पकड़ लिया और बदतमीजी करनें लगा!
विदेशी महिलाओं को देख कर भारतीय पुरुषों के मन में पता नहीं ऐसी हरकत का विचार क्यों आ जाता हैं ?
उन्हें लगता हैं कि विदेशों में ये सब चलता हैं, ये उनके लिए नॉर्मल है!
एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ ऐसी ओछी हरकत हमारे देश के माथे पर बदनामी का एक और टीका है!
निश्चित रूप से हमें एक सुरक्षित राष्ट्र के रूप में अपनी छवि बनानी होगी, नारों से हम विश्वगुरु नहीं बन सकते!
हालांकि हमारा जयपुर एक शांत और सैलानियों की रेस्पेक्ट करने वाला शहर है, लेकिन ऐसे अपवाद हमें शर्मिंदा करते है!



















