
अशोक कुमार ब्यूरो चीफ ज्योतिष की कलम से अशोक कुमार खरात। 22 साल मर्चेंट नेवी में कैप्टन रहा। 2010 में घर लौटा तो 20 एकड़ जमीन खरीदी और उस पर भव्य मंदिर बनवाया। महाराष्ट्र सरकार ने 1.25 करोड़ रुपए दिए। CM एकनाथ शिंदे के दर्शन से बाबा का जलवा बढ़ा, चंदा की बाढ़ आ गई। फिर और प्रॉपर्टी खरीदी।
“ऑक्स प्रॉपर्टीज” नाम का दफ्तर खोला। यहां बाबा भविष्य बताता, पूजा-पाठ करवाता। लेकिन असल खेल था महिलाओं का शोषण! ऑफिस में CCTV लगे थे, हर शोषण रिकॉर्ड होता। समस्या सुलझाने के बहाने शारीरिक संबंध बनाता।
17 मार्च को पहली FIR से राज खुला। 50 से ज्यादा अश्लील वीडियो सामने आए, हर में अलग महिला! चौंकाने वाली बात- महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर इस बाबा के ट्रस्ट में सदस्य थीं। वो भी ऑफिस जाकर “आशीर्वाद” ले चुकीं।
आज 1 अप्रैल तक बाबा पुलिस कस्टडी में। शिकार महिलाओं की शिकायतें बढ़ रही हैं। ये एपस्टीन जैसा केस बाबाओं के फर्जीवाड़े को बेनकाब कर रहा है। महिलाएं सावधान रहें, ऐसे बाबाओं से दूर!


















