
अनीता ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट महाराष्ट्र का चर्चित अशोक खरात केस अब सिर्फ कथित ढोंगी बाबा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका दायरा राजनीति और बड़े आर्थिक लेन-देन तक पहुंच गया है। SIT जांच में खुलासा हुआ है कि राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकणकर की बहन प्रतिभा चाकणकर के नाम से जुड़े एक संदिग्ध बैंक खाते में 40 से 50 करोड़ रुपये के लेन-देन हुए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अशोक खरात और रूपाली चाकणकर के बीच 177 कॉल, जबकि प्रतिभा चाकणकर और खरात के बीच 236 कॉल होने का दावा किया गया है। इन दावों के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
अशोक खरात पर महिलाओं को तंत्र-मंत्र और धार्मिक आस्था के नाम पर फंसाकर शोषण और ठगी करने के गंभीर आरोप हैं। अब जांच एजेंसियां उसके कथित आर्थिक नेटवर्क, राजनीतिक संबंधों और अन्य संभावित कड़ियों को खंगाल रही हैं।
यह मामला महाराष्ट्र की राजनीति, प्रशासन और समाज में गहरे सवाल खड़े कर रहा है। आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।


















