April 20, 2026 2:12 am

होश न आता तो जिंदा चीर देते’…मुर्दाघर से नग्न ह

सीमा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट होश न आता तो जिंदा चीर देते’…मुर्दाघर से नग्न हालत में भागा युवक, गुना अस्पताल की बताई खौफनाक सच्चाई!

मध्य प्रदेश के गुना जिला अस्पताल से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. यहां डॉक्टरों की लापरवाही का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

दरअसल, 20 वर्षीय जॉन पार्टी को डॉक्टरों ने बिना सही जांच के मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आया, जब मुर्दाघर में कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.

मुर्दाघर में ‘जिंदा’ हुआ युवक

जैसे ही युवक को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया, थोड़ी देर बाद उसके शरीर में हरकत होने लगी. होश आने पर वह पूरी तरह घबरा गया और नग्न अवस्था में ही मुर्दाघर से बाहर भागने लगा. उसे इस हालत में देखकर अस्पताल में हड़कंप मच गया. मरीज, परिजन और स्टाफ सबके बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हर कोई ये देखकर दंग रह गया कि जिसे मृत घोषित किया गया था, वो जिंदा कैसे हो गया.

मानसिक तनाव में था युवक

जानकारी के मुताबिक, जॉन पार्टी हुजमील क्षेत्र का रहने वाला है और वह मानसिक तनाव से गुजर रहा था. 11 मार्च को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था. इसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जल्दबाजी में उसे मृत घोषित कर दिया. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि बिना गहराई से जांच किए ही उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

पीड़ित का बड़ा आरोप

होश में आने के बाद युवक ने जो बताया, वो और भी डराने वाला है. उसका कहना है कि अगर उसे समय पर होश नहीं आता, तो डॉक्टर उसे जिंदा ही चीर देते. उसका यह बयान अब सोशल मीडिया और लोगों के बीच तेजी से फैल रहा है, और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।