
रश्मी शर्मा ब्यूरो चीफ.नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट को पूरी तरह बंद कर दिया गया है! अगर आपके पास कंफर्म टिकट या जनरल टिकट है तभी आप स्टेशन के अंदर प्रवेश कर सकते हैं नहीं तो बाकि आदमी को प्लेटफार्म के अंदर जाना मानाहै! रेलवे स्टेशन पर जहां से पहले एंट्री होती थी वह पूरी तरह खत्म हो चुका है अब उसकी जगह दूसरे जगह से एंट्री हो रही है! प्लेटफार्म नंबर 16 के बाहर अजमेरी गेट साइड बहुत बड़ा टेंट बनाए जा रहा है हेल्प सेंटर के रूप में जहां पर आपको कोई भी परेशानी होगी तो आप वहां पर पूछ सकते हैं! और बिना टिकट के किसी भी यात्री को प्लेटफार्म के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है! टिकट चेकिंग होने के बावजूद ही लोग प्लेटफार्म के अंदर जा पा रहे हैं!
होली को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बहुत कुछ बदल चुका है! आने वाले 4 मार्च को पूरे देश भर में होली त्यौहार मनाया जाएगा इसी को लेकर भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बहुत कुछ बदलाव किया है!


















