October 27, 2026 5:27 am

बुजुर्ग की मदद करने पर नौकरी चली गई… लेकिन अगली सुबह जो हुआ, उसे देखकर सब रह गए

इंसानियत की मिसाल

दिल्ली का एक मॉल शाम के करीब 7:00 बजे थे। भीड़ थोड़ी कम हो चुकी थी, लेकिन ग्रोसरी सेक्शन के काउंटर नंबर चार पर अब भी कुछ ग्राहक लाइन में खड़े थे। उस काउंटर पर खड़ी थी संध्या। उम्र करीब 22 साल। वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से थी और पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी कर रही थी ताकि घर की जरूरतों में हाथ बटा सके। उसकी आंखों में थकान जरूर थी, लेकिन व्यवहार में शालीनता और चेहरे पर हल्की सी मुस्कान हमेशा बनी रहती थी।

तभी एक बुजुर्ग व्यक्ति धीरे-धीरे काउंटर के पास पहुंचे। उनकी उम्र करीब 75 साल थी, कमर झुकी हुई थी, हाथों में कंपन था और आंखों में झिझक। उन्होंने अपने छोटे से थैले में से कुछ सामान निकाला—दो ब्रेड, एक दूध का पैकेट, कुछ दवाइयां और एक साबुन। उन्होंने धीरे-धीरे सामान बेल्ट पर रखा और फिर जेब से एक पुराना सा बटुआ निकाला।

संध्या ने स्कैन करना शुरू किया। कुल ₹214 हुए, दादा जी। बुजुर्ग ने कांपते हाथों से कुछ नोट निकाले। ₹200 ही थे। बाकी बटुए में सिक्कों के अलावा कुछ नहीं था। उन्होंने घबराकर कहा, “बिटिया, बस ₹14 कम है। दूध का पैकेट हटा दूं?”

संध्या की नजर उनके हाथों पर पड़ी। एक उंगली में पट्टी बंधी थी और आंखों में इतनी लाचारी थी कि जैसे शब्द भी शर्मिंदा हो जाएं। उसने पल भर सोचा। फिर चुपचाप अपनी जेब से ₹20 निकाले और मशीन में डाल दिए। “सब ठीक है, दादा जी, आप सामान लीजिए।”

बुजुर्ग की आंखें भर आईं। “बिटिया, तू बहुत बड़ी इंसान है। भगवान तेरा भला करें।” संध्या ने हल्के से सिर झुकाया और मुस्कुरा दी। लेकिन यह सब स्टोर के मैनेजर मृदुल देख रहे थे। उनकी उम्र करीब 40 साल थी, हमेशा नियम-कानून की किताब में डूबे रहने वाले और सहानुभूति शब्द से दूर। वो तेजी से काउंटर पर पहुंचे और बोले, “यह क्या कर रही थी तुम?”

“सर, बुजुर्ग थे। थोड़ा कम था, मैंने अपने पैसे दिए।”

“अपने पैसे? यह दानशाला है क्या? स्टोर के सामने ऐसी भावनाएं चलेंगी तो बाकी लोग भी तमाशा बनाएंगे। लेकिन सर, तुम अब इस स्टोर में काम नहीं करोगी। यू आर फायरड, अभी इसी वक्त।”

संध्या को समझ ही नहीं आया कि वह क्या कहे। भीड़ में कुछ लोग चुपचाप देख रहे थे, किसी ने कुछ नहीं कहा। बुजुर्ग हाथ जोड़ते हुए बोले, “साहब, बच्ची ने तो इंसानियत दिखाई है।”

मृदुल ने उनकी बात को अनदेखा कर दिया। संध्या ने काउंटर से अपना आईडी बैज उतारा, धीरे से मुड़ी और बाहर निकल गई। उसकी आंखें अब भी भरी हुई थीं, लेकिन उसमें कोई शर्म नहीं थी। सिर्फ चुप्पी थी। एक कसक थी।

बाहर जाते वक्त उस बुजुर्ग ने उसका हाथ पकड़ा और कहा, “बिटिया, यह जो तूने किया है ना, इसकी कीमत तू सोच भी नहीं सकती।”

संध्या अपने छोटे से किराए के कमरे में लौट आई थी। कमरा 10 गुना 10 का था। एक कोना जहां किताबें थीं, दूसरा जहां एक स्टील की अलमारी और एक छोटी सी चारपाई पड़ी थी। उसने चुपचाप अपना बैग रखा, बिना किसी से बात किए। मां ने फोन किया था, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। आंखों में अब भी आंसू थे। लेकिन सबसे ज्यादा चुभ रहा था वो तिरस्कार जो सबके सामने हुआ था।

उसे नौकरी की जरूरत थी। घर का किराया, मां की दवाइयां, छोटी बहन की कॉलेज फीस—सब कुछ उसी की तनख्वाह से चलता था। लेकिन आज बस कुछ इंसानियत दिखाने के लिए उसे निकाल दिया गया था। क्या वाकई में वह गलत थी? उसने खुद से सवाल किया। वो सवाल लिए, वो आंसू लिए, वो खालीपन लिए।

संध्या उस रात चुपचाप लेटी रही। अगली सुबह करीब 10:00 बजे दरवाजे पर दस्तक हुई। संध्या उठी और दरवाजा खोला। सामने खड़ा था वही बुजुर्ग, लेकिन इस बार अकेले नहीं, उनके साथ एक कार खड़ी थी, सफेद चमचमाती, और पीछे एक व्यक्ति खड़ा था, सूट-बूट में हाथ में फोल्डर।

“बिटिया, अब तेरे जीवन का असली दिन आया है,” बुजुर्ग मुस्कुराए। संध्या हैरान रह गई। “आप?”

“हाँ, और यह श्री शर्मा है, मेरे सेक्रेटरी।”

“सेक्रेटरी? बिटिया, मैं सिर्फ एक आम ग्राहक नहीं हूं। मैं हूं दयानंद अग्रवाल, अग्रवाल फाउंडेशन का संस्थापक। रिटायर जरूर हुआ हूं, लेकिन अब भी मेरे एक शब्द से बहुत कुछ बदल सकता है।”

संध्या की आंखें फैल गईं। उसे यकीन नहीं हो रहा था। “कल जब तूने बिना सोचे मदद की, तब तूने जो किया वह सिर्फ ₹14 नहीं थे। वह थे एक इंसान का सम्मान बचाना।”

बुजुर्ग ने जेब से एक लिफाफा निकाला। “यह है तेरी नई नौकरी का ऑफर लेटर। मेरी ही फाउंडेशन की एक शाखा में। ना सिर्फ बेहतर सैलरी, बल्कि वह सम्मान जो तू डिजर्व करती है।”

संध्या की आंखें भर आईं। “लेकिन सर, मैंने तो कुछ खास नहीं किया था।”

“बस यही तो खास था कि तूने बिना किसी स्वार्थ के किया। और बेटा, असली इंसान वही होता है जो दूसरों के लिए बिना सोचे खड़ा हो।”

संध्या ने लिफाफा हाथ में लिया और वह पहली बार मुस्कुराई। इस बार खुशी की मुस्कान थी। भरोसे की मुस्कान थी। संध्या ने जब फाउंडेशन का ऑफर लेटर खोला, उसकी आंखें भर आईं। ना केवल सैलरी उसके पिछले वेतन से तीन गुना थी, बल्कि उसमें लिखा था, “आपको मानव सेवा और संवेदनशीलता के लिए अग्रवाल फाउंडेशन की सामाजिक न्याय टीम में कार्यभार सौंपा जाता है।”

यह सिर्फ नौकरी नहीं थी। यह उस सम्मान की वापसी थी जो कल उसके पैरों के नीचे कुचला गया था। अगले दिन संध्या ने नई जगह ज्वाइन कर ली। एक खूबसूरत ऑफिस जिसमें बच्चों, वृद्धों और जरूरतमंदों के लिए चल रही योजनाओं पर काम होता था। वहां उसका स्वागत पूरे स्टाफ ने तालियों के साथ किया।

दयानंद जी ने उसे एक कॉन्फ्रेंस में बुलाया। जहां उन्होंने मीडिया और जनप्रतिनिधियों के सामने कहा, “जब एक कैशियर लड़की ₹14 देकर किसी की इंसानियत बचा सकती है, तो हमें पूरे सिस्टम को दोबारा सोचने की जरूरत है।”

उसी दिन, उसी शहर के मॉल में जहां संध्या की पुरानी नौकरी थी, एक मेल आया। विषय था “नोटिस रिगार्डिंग वायलेशन ऑफ एंप्लई डिग्निटी।” मैनेजर मृदुल के पास कॉल आया। “आपकी रिपोर्ट हमें मिली है। जिस लड़की को आपने बिना जांच निकाला, वह अब हमारे सोशल इंपैक्ट प्रोग्राम की डायरेक्टर है। कृपया सफाई दें कि आपने सार्वजनिक रूप से किस आधार पर उसे अपमानित किया।”

मृदुल का चेहरा सफेद पड़ गया। अब उसकी समझ में आया कि कभी-कभी इंसान को नीतियों से नहीं, इंसानियत से चलाना चाहिए।

एक हफ्ते बाद, संध्या को वहीं मॉल में एक प्रोग्राम में आमंत्रित किया गया। जहां समाज के कुछ सम्मानित लोगों को अनसंग हीरो के रूप में बुलाया गया था। स्टेज पर चढ़ते समय संध्या की नजर उसी स्टोर के काउंटर पर गई, जहां अब कोई और लड़की खड़ी थी और पास में खड़े मृदुल शर्मा की नजरें नीचे झुकी थीं।

स्टेज पर जाकर संध्या ने कहा, “मुझे नहीं चाहिए था कोई माफी, ना ही बदला। बस एक ही उम्मीद थी कि अगली बार कोई लड़की सिर्फ इसलिए ना निकाली जाए क्योंकि उसने इंसानियत दिखा दी। मैंने ₹14 नहीं दिए थे। उस दिन मैंने अपने पापा को देखा था उस बुजुर्ग में।”

पूरे हॉल में तालियां गूंजने लगीं। “अगर दुनिया को बदलना है, तो बड़े फैसलों की नहीं, छोटे-छोटे इंसानी जज्बों की जरूरत है। कभी किसी को छोटा मत समझो। एक छोटा सा दिल बड़ा बदलाव ला सकता है।”

इस कहानी ने हमें यह सिखाया कि इंसानियत का मूल्य कभी कम नहीं होता। कभी-कभी, एक छोटी सी मदद किसी के जीवन को बदल सकती है। हमें हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि हम कभी नहीं जानते कि हमारी एक छोटी सी मदद किसी के लिए कितनी बड़ी हो सकती है।

मेरा पुतला जलाने वालों के लिए लिए मेरा संदेश। आपके पुतला जलाने से मेरी सेहत पर फर्क नहीं पड़ता और ना मैं आपसे डरता । झूठ के पांव नहीं होते सूद समेत प्रकृति वापस लेती है। एक सनातनी को गौ हत्यारा बताना वो भी सिर्फ अपने आकाओं के इशारे पर , वक्त आने दो ईश्वर तुम्हें इसकी सजा देगा , मैं भी यही हूँ और तुम। तुन्हारे डराने से मैं डरने वाला नहीं और ना अपना इंसानियत के पग चलना छोड़ने वाला। इंसान और इंसानियत के लिए मेरा प्रयास निष्ठा के साथ जारी रहेगा

Leave a Comment

संभोग की चाहत जितनी तेजी से नई उम्र लड़कियों में बढ़ रही हैं , उसे देखते हुए ये बोलना कोई गलत नहीं होगा कि भविष्य में पुरुष वैश्यवृत्ति में जबरदस्त इजाफा होने वाला है अपने 22 साल के मेडिकल करियर में मैने ये देखा है आज में पुणे के एक बहुत ही नामचित संस्था में बतौर स्त्री रोग विशेषज्ञ काम करती हूं,

कोट के पीछे कितनी थकान छुपी होती है। चीन के फ़ुझोउ शहर में फ़ुजियान मेडिकल यूनिवर्सिटी यूनियन हॉस्पिटल के 17 लोगों की मेडिकल टीम ने एक मरीज़ का बेहद मुश्किल ऑपरेशन किया। मरीज़ के दिमाग़ में कई ट्यूमर थे, और साथ ही दिमाग़ की एक नस में ख़तरनाक सूजन भी थी। डॉक्टरों के मुताबिक़ सारे

प्रेस परिषद आयोग के सदस्य रजा रिजवी को अटल अवार्ड देकर पेजा ने किया सम्मानित लखनऊ सहानुभूति समाचार गरिमा सिंह प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रेस प्रवक्तत सरकार ने प्रेस आयोग परिषद नई दिल्ली का सदस्य नामित करने पर कार्यालय

हमने गलत प्रोफेशन (पत्रकारिता) चुन लिया. कभी-कभी लगता है जैसे ख़ुद को बर्बाद कर रहे हैं. हमारे फैमिली स्टेटस के हिसाब से यह सही नहीं है. क्षेत्रीय मुद्दों पर पत्रकारिता करने में न पैसा है न इज्जत. ऊपर से बदनामी मुफ़्त में मिलती है. पहले तो इस बात को रत्ती भर भी नहीं मानते थे, सोचते थे पैसे का क्या ही क

बॉलीवुड इंडस्ट्री इस समय पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के सपोर्ट में खड़ी नजर आ रही है। इसी के साथ ही मीका सिंह ने अपने भाई के साथ हुए अपमान पर गुस्सा नजर है। इसी बीच वेटरन फोल्क सिंगर- एक्ट्रेस इला अरुण ने भी दलेर के सपोर्ट में सामने आई है और इवेंट ऑर्गनाइजर्स को जमकर फटकार लगाई है।

बेटियों, खुद को पहचान लेना – एक पिता तुल्य लेखक का आह्वान इश्क के मीठे जाल में कभी भटक मत जाना, पल भर की चमक के लिए अपने संस्कार भूल मत जाना। जो आज कहे तुम ही मेरी दुनिया हो, कल मुकर जाएगा, ऐसे झूठे सवेरे में अपनी शाम मत गँवाना। आज की इस पावन सुबह में मेरी कलम उन समस्त युवा

Srimad Bhagabat Gita is very useful Grantha. There are 4 main characters in it. Dhurta Rashtra,the very name signifies who snatched away Rashtra. He didn’t become king as he was handicapped of blind. But he was temporarily was in charge of kingdom in the absence of his younger brother Pandu.He should have returned the kingdom when Yudhistir became major but he didn’t. Sanjaya, sarathi of the king..His very name signifies who is above Mayaa and hatred. The 3rd character is Arjuna a brave hero who is famous for his valor and best arrow man. The 4 th one is Bhagaban Krishna who became sarathi of Arjuna in Mahabharata war is above Mayaa. The place was Kurukshetra situuated between the sacred Saraswati &Brushadvati river. It’s length and breadth are 5 Yojna .It’s to the south of Ambala &north of Delhi. The place is very sacred and called Dharmaksetra as the place is famous for Deva Jajana and Mukti sadhana of all Bhutas.That means Gods like Agni, Indraji &Brahmaji made their Tapashya there. The king Kuru himself made rigorous austerity there. The Jiva who dies there goes directly to Baikuntha and thus gets salvation.

सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें जारी, क्राइम ब्रांच ने भेजा समन, आज ही होना होगा पेश दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सौरव दास और आशुतोष रांका को समन भेजा है. दोनों को अपना बयान दर्ज कराने के लिए आज दोपहर 12 बजे राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच l

सात दिन तक जेल काटने के बाद सौरव दास और आशुतोष रांका को एसईएम कोर्ट के समक्ष पेश करने पर उन्होेंने लिखित आश्वासन देकर कहा कि वे आगे शांति भंग करने वाला कोई भी काम नहीं करेंगे। न्यायपालिका और विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट न्यायालय पर उनका पूर्ण विश्वास है।

दलेर मेहंदी के कार्यक्रम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने दावा किया था कि कार्यक्रम के लिए 35 लाख रुपये दिए गए थे। अब मीका सिंह ने मंत्री से सवाल पूछा है कि यह भुगतान कैश में किया गया था या चेक से?

इसकी लिगल हेड से जब पुछा गया कोर्ट के अंनदर सौलव दास के माता पिता नाम मेनशन करो तो ना इसकी लिगल हेड सौरव दास के पिता का नाम बता पाई और ना खुद सौरव दास ने अपने पिता का नाम बताया। फिर डॉक्यूमेंटेशन

गुजरात के सूरत में नवरात्रि के जश्न के बीच इंसानियत और कर्तव्य की एक ऐसी मिसाल देखने को मिली जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। क्या है पूरा मामला? सूरत के माथे हॉस्पिटल – हाई रिस्क प्रेग्नेंसी सेंटर की डॉ. कल्पना सवानी नवरात्रि के पहले दिन गरबा ग्राउंड में चनिया-चोली पहनकर गरबा खेल रही थीं। अभी पहला राउंड पूरा ही हुआ थ

उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में कुंजापुरी मेले के दौरान पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के लाइव शो में हंगामा हो गया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल गायक के प्रदर्शन पर नाराज हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी रकम देकर बुलाने के बावजूद मिक्सर के जरिए आवाज निकाली जा रही है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका से जुड़े मामले में नया मोड़ आया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, जंतर-मंतर पर कथित अनधिकृत प्रवेश से जुड़े मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। इसी बीच विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत दो दिन के लिए और बढ़ा दी है। दरअसल, जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जाने के बाद सौरभ दास और आशुतोष रांका पर वहां कथित तौर पर बिना अनुमति प्रवेश करने का आरोप लगा था। बताया गया कि दोनों एक बंद गेट फांदकर अंदर दाखिल हुए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। 13 अक्टूबर को दोनों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

जब एक तस्वीर खबरों से भी तेज़ी से दुनिया भर में फैल जाती है! JNU की PhD स्कॉलर और AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा हाल ही में छात्र सभाओं की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद काफी चर्चा में हैं। अब एक क्रिएटिव एडिट सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर की बड़ी-बड़ी स्क्रीन पर