
CMO Rajasthan, Rajasthan Police सरकार ने साइबर सुरक्षा को लेकर जारी की एडवाइजरी*
कॉ
ल फ़ॉरवर्डिंग साइबर क्राइम से भी रहें सावधान*
जयपुर, (मेट्रो टुडे लाइव जयपुर ब्यूरो)राजस्थान सरकार ने साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें इन दिनों चल रही कॉल फ़ॉरवर्डिंग स्कैम को भी गंभीर खतरा बताया है । इस साइबर स्कैम में अपराधी कूरियर या डिलीवरी एजेंट बनकर कॉल करते हैं और पीड़ित से एक USSD कोड डायल करवा लेते हैं। ठग पार्सल कन्फर्मेशन या री-शेड्यूलिंग के बहाने संपर्क करते हैं और SMS के जरिए 21, 61 या 67 से शुरू होने वाला USSD कोड डायल करने को कहते हैं। कोड डायल करते ही कॉल फ़ॉरवर्डिंग एक्टिव हो जाती है यानी आपके फोन पर आने वाले तमाम कॉल और मैसेज जिसमें बैंक सत्यापन कॉल, OTP और WhatsApp/Telegram वेरिफिकेशन कॉल सीधे साइबर ठग के पास चले जाते हैं। इससे बैंक अकाउंट, डिजिटल वॉलेट और सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने का खतरा बढ़ जाता है।
*बचाव के उपाय*
किसी अज्ञात या संदिग्ध व्यक्ति द्वारा बताए गए USSD कोड कभी डायल न करें। सभी कॉल फ़ॉरवर्डिंग तुरंत बंद करने के लिए ##002# डायल करें। SMS, WhatsApp या ईमेल से आए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। डिलीवरी या कूरियर की जानकारी केवल संबंधित कंपनी कि आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत हेल्पलाइन से ही सत्यापित करें।
राजस्थान के ग़ृह विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें और साइबर अपराध की स्थिति में नजदीकी पुलिस थाना या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और अब ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज cybercrime.gov.in पर करवाई जा सकती है । साइबर व्हाट्सएप नंबर (राजस्थान पुलिस) 9256001930 और वित्तीय नुकसान होने पर, जितनी जल्दी हो सके यानि कि 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट करें।(मेट्रो टुडे लाइव जयपुर ब्यूरो)


















