
राश्मि शर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
वर्दी में कांवड़ लेकर दौड़ते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, उठे सेवा नियमों पर सवाल
सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस के एक जवान प्रेम मिश्रा का वर्दी पहनकर कांवड़ ले जाते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है कि क्या सरकारी वर्दी में निजी धार्मिक गतिविधि में शामिल होना पुलिस सेवा नियमों के अनुरूप है?
आलोचकों का कहना है कि पुलिस की वर्दी सरकारी दायित्व और निष्पक्षता का प्रतीक है। ऐसे में यदि वर्दी में धार्मिक आयोजन में भाग लेने की अनुमति है, तो सिर्फ व्यक्ति विशेष को छूट क्यों?
क्या उत्तर प्रदेश में संविधान का राज है या फिर हुक्मरान अपनी मनमर्जी चला रहे हैं?
हालांकि, इस मामले में संबंधित पुलिस अधिकारी या उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


















