
अतुल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
शाहजहाँपुर, 4 अगस्त। ददरौल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरविंद कुमार सिंह ने थाना कांट क्षेत्र के ग्राम कमलनैयनपुर पहुंचकर हाल ही में हुई हत्या के शिकार गौतम मौर्य के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पीड़ित परिवार को तत्काल राहत और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा नगर पंचायत कांट में आवास, 200 गज आवासीय भूमि, अंत्योदय राशन कार्ड तथा आयुष्मान कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई। परिवार के एक सदस्य को नगर पंचायत कांट में संविदा पर नौकरी देने की भी व्यवस्था की गई है। वहीं परिवार की 14 वर्षीय बेटी की पढ़ाई और विवाह योग्य होने पर उसके विवाह की जिम्मेदारी भी लेने की घोषणा की गई।
विधायक ने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है। उन्होंने कहा कि मामले के मुख्य आरोपी समीर अली के खिलाफ आगे भी कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा दोषियों को उनके अपराध की कठोरतम सजा दिलाई जाएगी। अंत में दिवंगत गौतम मौर्य को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की



















