September 18, 2026 1:51 am

इंस्पेक्टर सुधीर पंवार को मुस्लिम व्यक्ति के पैर छूकर आशीर्वाद लेना पड़ा भारी, बजरंग दल के दबाव में एसपी के.के. बिश्नोई ने कर दिया तबादला! संभल कोतवाली इंस्पेक्टर सुधीर पंवार को उनके पद से हटा दिया गया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता

अतुल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट इंस्पेक्टर सुधीर पंवार को मुस्लिम व्यक्ति के पैर छूकर आशीर्वाद लेना पड़ा भारी, बजरंग दल के दबाव में एसपी के.के. बिश्नोई ने कर दिया तबादला!

संभल कोतवाली इंस्पेक्टर सुधीर पंवार को उनके पद से हटा दिया गया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं के साथ विवाद और वर्दी में एक मुस्लिम नेता के पैर छूने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने यह कार्रवाई की। सुधीर पंवार को अब थाना असमोली भेजा गया है, जबकि इंस्पेक्टर मोहित चौधरी को संभल कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह विवाद बीते मंगलवार को संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर हुआ था। यहां विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे पर संसद में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव द्वारा किए गए प्रदर्शन के विरोध में पुतला फूंक रहे थे। इसी दौरान इंस्पेक्टर सुधीर पंवार का प्रदर्शनकारियों से विवाद हो गया था।

विवाद के बाद इंस्पेक्टर सुधीर पंवार का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह वर्दी में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक मुस्लिम नेता के पैर छूते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने इस वीडियो को चेहल्लुम जुलूस के बाद का बताया था, लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार यह मोहर्रम के जुलूस के दौरान का ही है। इस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद एसपी ने उन्हें पद से हटाने का निर्णय लिया।

बजरंग दल के जिला संयोजक नितिन शर्मा ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वर्दी पहनते समय शपथ दिलाई जाती है कि पुलिसकर्मी किसी के आगे नहीं झुकेंगे। शर्मा ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ने हिंदू समाज का उत्पीड़न किया और “जिहादियों” के पैर छुए, जिससे हिंदू समाज का मनोबल गिरा है।

नितिन शर्मा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभल को “जिहादियों से मुक्त” कर रहे हैं और तीर्थों का जीर्णोद्धार हो रहा है। ऐसी स्थिति में, जहां भगवान विष्णु के दसवें अवतार भगवान श्री कल्कि का अवतार होगा, वहां का इंस्पेक्टर “अपराधी किस्म और राजनीतिक व्यक्ति” के पैर छू रहा है। उन्होंने मांग की कि ऐसे इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें किसी भी थाने का चार्ज न देकर पुलिस लाइन भेजा जाना चाहिए। शर्मा ने संभल कोतवाली से हटाकर थाना असमोली का चार्ज देना भी अनुचित बताया।

 

Leave a Comment

2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामला अब CBI ऑफिसर सीमा पाहुजा के हाथों में पहुंच गया है। CBI द्वारा FIR दर्ज किए जाने के कुछ दिन बाद, जांच एजेंसी की सीनियर अधिकारी सीमा पहुजा अब इस केस की जांच करेंगी।

तलाक होने के बाद पति कोर्ट से निकल कर ऑटो मे बैठा तो तलाकसुदा पत्नी रौनक भी उसी ऑटो मे बैठ गई। उदास पति ने एक कातर दृष्टि से दस साल साथ रही पत्नी रौनक की तरफ देखा ” वह बुझी मुस्कान के साथ बोली ” बस अड्डे तक आखरी सफर आपके साथ करना चाहती हूँ।” पति बोला ” एलिमनी की रकम दो से तीन महीने मे दे दूंगा। घर बेच दूंगा। तेरे लिए बनाया था। तु ही जिंदगी मे नही रही तो घर का क्या करूँगा।

इस मोहतरमा जी से इनका नाम “अर्चना” है इनकी शादी 2025 में खूब धूमधाम से हुई थी। ससुराल आने के बाद मोहतरमा जी बोलीं—मुझे पढ़ाई करनी है, नौकरी लेनी है। पति प्राइवेट नौकरी करता था। बोला—ठीक है बाबू, पढ़ाएंगे। 

🚨 चोरी का स्कूटर… और चालान पहुंच गया स्कूटर की मालकिन के नाम! भोपाल से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ट्रैफिक चालान की तस्वीर देखकर लोगों को भी हैरान कर दिया। वायरल पोस्ट के मुताबिक, एक महिला का स्कूटर चोरी हो गया था। चोरी के कुछ दिनों बाद उसी स्कूटर का ई-चालान कट गया और चालान की फोटो में पुलिस यूनिफॉर्म पहने एक महिला स्कूटर चलाती हुई दिखाई दी। मामले की सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चालान जंप रेड लाइट के लिए बताया गया है। यानी स्कूटर चोरी होने के बाद भी उसका चालान उसके पुराने मालिक तक पहुंच गया। अब सवाल यही है कि चोरी हुआ वाहन आखिर किसके पास है और चालान की तस्वीर में दिखाई दे रही महिला कौन है? अगर यह वायरल दावा सही है, तो मामला सिर्फ चालान का नहीं बल्कि चोरी हुए वाहन की पहचान और उसके इस्तेमाल से भी जुड़ा हुआ है।

राइडर के पिता की मांग – कार ड्राइवर पर दर्ज हो Attempt To Murder का केस 😡 “यह हादसा नहीं, हत्या की साजिश है” – पिता गुरुग्राम Golf Course Road पर लेडी बाइकर सिया को कार ने जानबूझकर टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया और भाग गया। पिता न

कनाडा में एक भारतीय महिला को अपने किराएदार के साथ बारबेक्यू को लेकर हुई तीखी बहस के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक महिला का बीफ पकाने को लेकर अपने किराएदार से बहस हुआ था और ये बहस कई बार झगड़ों में बदल गई जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गये थे। बताया जाता है कि झगड़ा तब शुरू हुआ जब मकान मालकिन जिनकी पहच

यूपी के कानपुर में नकली नोट का जखीरा बरामद, तीन शातिर गिरफ्तार उत्तर प्रदेश में कानपुर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से नकली नोटों का जखीरा बरामद किया गया है

*घरेलू नौकरानी ने चुराए 10 लाख रु. के गहने, हुई गिरफ्तार* *थाना मोती डूंगरी को मिली बड़ी सफलता* जयपुर,मालिक के घर से लाखों के गहने चुराने वाली घरेलू नौकरानी को मोतीडूंगरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चुराए हुए करीब 10 लाख रुपए कीमत के गहने बरामद किए हैं। डीसीपी (ईस्

*बाड़मेर का आमजन कह रहा है महेशानंद जी महाराज ले डूबेंगे उनके नाम की ज़मीन दबाने वाले भूमाफिया को।* *आज नामांकन का अंतिम दिन।* *कांग्रेस ने की है, अधिकांश उम्मीदवारों कि सूची जारी।* *BJP, घबरा रही हैं सूची जारी करने में। डर है,बागी बनने वालों से।* *आखिर महेशानंद जी महाराज ले डूबे, उनके नाम की सरकारी भूमि हड़पने वालों