
सुनीता ब्यूरो चीफ की कलम से वृंदावन में जहां आम श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए धक्के खाते हैं, वहीं अगर आपकी पहुंच और पैसा मजबूत है… तो यहां सगाई तक हो सकती है!
मंदिर में रोज़ इतनी भीड़ होती है कि लोग ठीक से खड़े भी नहीं हो पाते, लेकिन हाल ही में एक वीडियो ने सबको चौंका दिया — मंदिर परिसर में बाकायदा रिंग सेरेमनी होती दिखी।
श्रद्धालु सवाल उठा रहे हैं: क्या आस्था भी अब पहुंच और पैसों पर निर्भर हो गई है?
जहां आम लोग कुछ सेकंड के दर्शन को तरसते हैं, वहीं खास लोगों के लिए मंदिर निजी समारोह का स्थल बनता दिखा।
ये दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है और व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर



















