
अनिल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
pअमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी अमेरिकी डोनर्स CJP को फंड कर रहे हैं। उन्होंने भारत के युवाओं से इसके खिलाफ संगठित होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की है।
X पर एक पोस्ट में अभिजीत दिपके और CJP का नाम लेते हुए मिलबेन ने लिखा, “भारत के सभी प्यारे युवा देशभक्तों के नाम: यह चुप रहने का समय नहीं है।” उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें “अमेरिका में ऐसे डोनर्स से फंडिंग मिल रही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व में आपके भविष्य के खिलाफ हैं।



















