
संदीप सबरवल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने आरोप लगाया है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ काम करने के लिए अमेरिका से फंडिंग मिल रही है। मिलबेन का दावा है कि विदेशी डोनर्स नेताओं को निशाना बनाने के लिए युवाओं को फंड देते हैं।
इन आरोपों पर दीपके ने जवाब देते हुए कहा कि उनकी पब्लिक फंडिंग को चुनाव आयोग की कथित धांधली से जोड़ने का कोई लॉजिक नहीं है। अपनी महंगी जीवनशैली और महंगे जूतों का बचाव करते हुए दीपके ने कहा कि वे इसके लिए आर्थिक रूप से पूरी तरह सक्षम हैं।
यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब CJP ने दिल्ली में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। हाल ही में जंतर-मंतर पर धारा 163 का उल्लंघन कर तिरंगा फहराने के आरोप में CJP नेता आशुतोष रांका और सौरभ दास को 5 दिन की कस्टडी में तिहाड़ जेल भेजा गया है। दीपके ने इस कार्रवाई



















