
संदीप सबरवल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक बेटी की वजह से पूरा परिवार तबाह होने से बच गया
इस लड़की ने पुलिस थाने में लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंच गई। बंदूक देखते ही सब पुलिसकर्मी इधर-उधर भागने लगे।
तभी एक दरोगा जी ने हिम्मत दिखाई और लड़की के पास गए। और लड़की से बंदूक लिए। दरअसल लड़की के पापा ओर चाचा में 3 फुट जमीन के लिए रोज झगड़ा होता था। लड़की के पापा कई बार लाइसेंसी बंदूक लेकर चाचा पर टूट पड़ते थे।
बेटी को डर था कि किसी दिन चाचा को पापा गोली न मार दे। लड़की ने कहा — सर ये बंदूक थाने में रख लीजिए। नहीं तो पापा चाचा को मार देंगे। पुलिस ने परिवार के बीच चल रहे विवाद की जांच शुरू कर दी।
कभी-कभी परिवार को बचाने के लिए बड़ा फैसला लेना पड़ता है… इस बेटी ने भी शायद वही किया।


















