
आरती ब्यूरो चीफ की ररिपोर्ट
वर्दी का फर्ज…74 साल के हो गए हैं श्री बनवारी लाल मेहरा जी और सुबह 7 से शाम 7 तक ड्यूटी कर रहे थे। त्यौहार के दिन जैसे हर कोई अपने घर में खुशियां मनाता है वैसा ही वर्दी वाले भी चाहते हैं लेकिन पब्लिक का त्योहार अच्छे से मने इसलिए वर्दी वाले ड्यूटी पर तने रहते हैं। दादा की सूनी कलाई में धागा बांधा रोशनी ने तो दादा भावुक हो गए और ढेर सारी दुआयें दी। ऐसी खुशियों का नाम ही त्योहार है और यही हमारा सुरक्षा बंधन है।


















