
वीना विग एडिटर की रिपोर्ट
सरकार ने पीड़ित परिवार के लिए निम्नलिखित राहत घोषणाएं की हैं, जो इस प्रकार है।
निःशुल्क इलाज: पीड़िता रेशु गुप्ता के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
आर्थिक सहायता: संकट की इस घड़ी में परिवार को तत्काल संबल देने के लिए नकद आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
स्थायी रोजगार (डेयरी बूथ): परिवार के स्थायी पुनर्वास और आजीविका के लिए सरकार ने एक डेयरी बूथ आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पिता की मौत के बाद संभाल रही थीं पारिवारिक जिम्मेदारी
पीड़िता #रेशु गुप्ता ने बताया कि पिता लाल बहादुर गुप्ता के निधन के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उस पर और उसकी बड़ी बहन खुशबू पर आ गई थी। रेशु ने बीएससी (B.Sc) करने के बाद कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की थी, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उसने परिवार चलाने का बीड़ा उठाया। घटना से महज 25 दिन पहले ही उसने महल रोड स्थित कैपिटल हाई स्ट्रीट के पास ‘हेल्दी आटा मोमोज’ नाम से अपनी कार्ट लगानी शुरू की थी, लेकिन इस हादसे ने उनकी रोजी-रोटी छीन ली।
#आरोपी पुलिसकर्मी को किया लाइन हाजिर
पूरे मामले में राज्य सरकार पर पुलिस महकमें में भी बड़ा एक्शन लिया है। आरोपी पुलिसकर्मी नरेंद्र को शनिवार देर रात लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही मामले की निष्पक्ष विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
यह सब तभी संभव हो पाया जब आप सभी लोगों ने बनिया एकता /वैश्य एकता का परिचय दिया इसलिए हम सब लोगों को मुश्किल घड़ी में एक दूसरे के लिए आवाज उठानी चाहिए

सरकार ने पीड़ित परिवार के लिए निम्नलिखित राहत घोषणाएं की हैं, जो इस प्रकार है।

















