
अशोक गाँधी ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
ये है हरियाणा के कुख्यात सांसी गैंग के अपराधी, जो ट्रेन में टीटीई और अटेंडेंट को पैसा का लालच देकर बिना रिज़र्वेशन के AC कोच में बैठ जाते है और फिर हमारे रेल में यात्रा करने वाले भोले भाले यात्रियों का पॉकेट मारी करते है या ट्रेन से उतरते समय गेट पर भीड़ बनाकर बंद ट्रॉली बैग से ज्वेलर और पैसा गायब कर देते है। RPF लगातार इनलोगों पर नजर रख रही है, जिसमें बहुत बार ये पकड़े गए है, लेकिन इनके गैंग की संख्या लगभग 50-100 है , जिसमें प्रत्येक गैंग में 6 सदस्य होते है, ये पूरे भारत में घुम घुम कर चोरी करने का काम करते है । ये मुख्यतः हरियाणा के हिसार, भिवानी और जींद, रोहतक जिले के रहने वाले है । इन लोगो से बचने का एक ही उपाय है, यात्रा के दौरान सावधान एवं सतर्क रहे।



















