
अनीता ब्यूरो चीफ अजमेर की कलम से पंचशील नगर अजमेर स्थित क्षेत्रपाल हॉस्पिटल में डॉ. मोहित परिहार ने आईसीयू हेड के रूप में आज से पद भार संभाला। अजमेर संभाग के निजी चिकित्सालयों में मुख्यता ऐसा पहली बार हुआ हैं जहां पर क्रिटिकल केयर मेडिसिन विशेषज्ञ की नियुक्ति, इंटेन्सिव केयर यूनिट में यूनिट हेड के पद पर हुई हैं। क्षेत्रपाल हॉस्पिटल निदेशक डॉ. रमेश क्षेत्रपाल ने डॉ. मोहित परिहार का स्वागत किया। डॉ. मोहित परिहार ने एमबीबीएस जेएलएन मेडिकल कॉलेज से की वही पोस्ट ग्रेजुऐशन ऐनेस्थीसिया में बीपीएस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सोनीपत से करने के बाद उन्होनें क्रिटिकल केयर मेडिसिन में सुपरस्पेशिलिटी की उपाधि इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल न्यु दिल्ली से प्राप्त की। डॉ. मोहित परिहार(इंटेन्सिविस्ट) की दक्षता गंभीर रूप से बीमार रोगियों को आईसीयू में उन्नत इलाज (मेडिकल एंड सर्जीकल आईसीयू ), लम्बे समय से वेंटीलेटर पर रहें मरीजों का इलाज, मल्टी आर्गन फेलियर वाले मरीजों की देखभाल, इमरजेंसी व ट्रोमा (एक्सीडेंट) मरीजों की आईसीयू में देखभाल, लकवे और ब्रेन हेमरेज मरीजों की आईसीयू में इलाज व देखभाल, संक्रमण(सेप्सिस) के रोगियों का इलाज, इंफेक्शन कंट्रोल एंड एंटीबायोटिक प्रबंधन एवं आईसीयू में सभी प्रकार की मोनिटरिंग, लंबे समय से बीमार चल रहे मरीजों की केयर 24×7 की जाती हैं।
क्षेत्रपाल हॉस्पिटल के मेडिकल अधीक्षक डॉ. मोनिका सचान व डॉ. प्रकाश चैधरी ने डॉ. मोहित परिहार(इंटेन्सिविस्ट) को हॉस्पिटल की गतिविधियों से अवगत कराते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



















