
सुनीता ब्यूरो चीफ की कलम से एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।
जानकारी के अनुसार यह डॉक्टर डॉ प्रभलीन कौर चावला हैं, जो ज़ीरकपुर में आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ और कंसल्टेंट फिजिशियन के रूप में कार्यरत हैं। वह Dr Chawla Skin and Medicine Clinic में अपनी सेवाएं देती हैं और चिकित्सा क्षेत्र में सात से अधिक वर्षों का अनुभव रखती हैं।
उन्होंने अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से MBBS और MD की पढ़ाई की है। डॉ प्रभलीन कौर चावला मधुमेह, थायरॉइड, उच्च रक्तचाप, पीसीओडी, अस्थमा और अन्य सामान्य बीमारियों के इलाज में विशेषज्ञता रखती हैं। ज़ीरकपुर में उन्हें एक भरोसेमंद महिला चिकित्सक के रूप में जाना जाता है।
जयपुर में भी इस वायरल डॉक्टर को लेकर चर्चा तेज है और लोग उनके फैसले और प्रोफेशनल बैकग्राउंड को जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।



















