April 20, 2026 12:32 am

व्हाट्सअप ग्रुप में मैसेज लिखकर युवक ने आत्म खा मैं एक लेबर हूँ तो क्या मेरी कोई इज् परवीन सिंह, कौशिक भट्टाचार्य, अनिल सिंह, धीर सिंह चौहान और विजय रोशन सिंह अंबू — अब मेरे पास सुसाइड के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

29 मार्च 2026:-अनीता ब्यूरो चीफ की कलम से

मेरा नाम सुजीत सिंह है। मैं पूरे होश-हवास में यह नोट लिख रहा हूँ। निगम एंटरप्राइजेज और C&I के साहब की वजह से मैं सुसाइड करने जा रहा हूँ। इन सभी लोगों ने मुझे बहुत परेशान कर दिया है, खासकर C&I के साहब #कौशिक भट्टाचार्य, अनिल सिंह, धीर सिंह चौहान, विजय रोशन सिंह अंबू और निगम एंटरप्राइजेज के साइड इंचार्ज #परवीन सिंह।

इन लोगों ने मुझसे बिना किसी गलती के एक-एक व्यक्ति से माफी मंगवाई और मेरे स्वाभिमान को पैरों तले कुचल दिया। उसमें भी इनका मन नहीं भरा, तो मुझसे लिखित में माफी मंगवाई। उसके बाद भी मुझे ड्यूटी से निकाल दिया, मेरा मेडिकल रोक दिया और मेरा गेट पास भी नहीं बनाया।

मेरे घर की हालत बहुत खराब होती जा रही है। मैं मानसिक रूप से परेशान हो गया हूँ और घर की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। मैं कर्ज में डूबता जा रहा हूँ। ऊपर से मेरे स्वाभिमान को भी इन लोगों ने कुचल दिया।

मैं एक लेबर हूँ तो क्या मेरी कोई इज्जत नहीं है? क्या मेरा कोई स्वाभिमान नहीं है? मेरी गलती क्या है? मुझे क्यों निकाला गया है? ये लोग पैसे लेकर लोगों को भर्ती कर रहे हैं, लगभग 1,50,000 रुपये लेकर। मेरे पास नौकरी नहीं है, मुझे निकालकर ये लोग अपनी जेब भर रहे हैं।

परवीन सिंह, कौशिक भट्टाचार्य, अनिल सिंह, धीर सिंह चौहान और विजय रोशन सिंह अंबू — अब मेरे पास सुसाइड के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

क्या श्रम कानूनों की खुलेआम धज्जियां नहीं उड़ाया जा रहा है इनके द्वारा…. यदि कोई श्रमिक अपने शोषण के लिए आवाज उठायेगा तो उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाता है NTPC के अधिकारियों द्वारा ।

फिलहाल सुजीत सिंह की हालत स्थिर बताई जा रही है आरोपों आगे अभी जांच जारी है।

 

 

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।