
सुशील विग एडिटर इन चीफ की रिपोर्ट जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।
राजस्थान के बहुचर्चित ‘जल जीवन मिशन’ घोटाले में सोमवार को उस वक्त नया मोड़ आया, जब सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल ने अपनी चुप्पी तोड़ी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेशी के दौरान अग्रवाल ने सीधे तत्कालीन प्रशासनिक व्यवस्था और पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत पर निशाना साधकर मामले को पूरी तरह से व्यक्तिगत वार-पलटवार में तब्दील कर दिया है।
कोर्ट परिसर के बाहर मीडिया से मुखातिब होते हुए सुबोध अग्रवाल ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने आंकड़ों के साथ अपनी बात रखते हुए कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोप राजनीति और चुनिंदा जांच से प्रेरित हैं। अग्रवाल ने दावा किया


















