
अतुल अरोरा ब्यूरो चीफ की कलम से राजस्थान करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार खातेदारी जमीन के बंटवारे के फैसले के एवज में पहले 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी, जो बाद में 50 हजार रुपए में तय हुई। शिकायत मिलने के बाद सवाई माधोपुर एसीबी ने सत्यापन कर ट्रैप बिछाया और आरोपियों को पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान रीडर दिनेश और UDC प्रवीण को पैसे लेते ही दबोच लिया गया। इसके बाद SDM काजल मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी को मौके से 60 हजार रुपए की रिश्वत राशि के अलावा 4 लाख रुपए और बरामद हुए हैं, जिनकी जांच जारी है।Φ
जयपुर में भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज है और इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा र


















