April 20, 2026 3:40 am

उत्तम नगर, दिल्ली: ईद से पहले बढ़ा तनाव पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में हालात फिर से संवेदनशील हो गए हैं। कुछ दिन पहले हुई झड़प

वीना विग एडिटर की रिपोर्ट दिल्ली से पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में हालात फिर से संवेदनशील हो गए हैं। कुछ दिन पहले हुई झड़प में 26 साल के तरुण कुमार की मौत के बाद इलाके में डर और बेचैनी बढ़ गई है।

मामला शुरू हुआ था 4 मार्च को होली के दिन, जब एक 11 साल की लड़की का गुब्बारा एक मुस्लिम महिला को जा लगा। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। अब सोशल मीडिया और कुछ बाहरी तत्व इस विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।

स्थानीय निवासी जमील अहमद ने बताया, “हमने कभी नहीं सोचा था कि अपने ही घर में डर महसूस करेंगे। कुछ लोग खुलेआम ‘खून की होली’ की बातें कर रहे हैं।”

22 साल की फरजाना ने कहा, “हम इस झगड़े में शामिल नहीं हैं, फिर भी धमकियां मिल रही हैं। बस कुछ दिन के लिए सुरक्षित जगह जाना चाहते हैं। ईद हमारे लिए बहुत अहम है और डर के साये में इसे नहीं मना सकते।”

पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। हर गली में बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल और निगरानी के इंतजाम हैं। स्थानीय लोगों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।