April 20, 2026 2:11 am

बहुत ही दुखद सूचना… आज दिल बहुत भारी है… शब्द साथ नहीं दे रहे…

 

अनीता ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट हमारे अपने, हमारे साथी, हमारे पत्रकार भाई विवेक मिश्रा (छोटू) अब हमारे बीच नहीं रहे।

उनका यूं अचानक चले जाना हम सभी के लिए एक गहरा आघात है।

वो सिर्फ एक पत्रकार नहीं थे, बल्कि एक सच्चे इंसान, मददगार दोस्त और हमेशा मुस्कुराने वाले साथी थे। उनकी आवाज़, उनका जज़्बा और उनकी सादगी हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी।

आज हमने सिर्फ एक साथी नहीं, बल्कि अपने परिवार के एक सदस्य को खो दिया है…

उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो पाएगी।

ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी पवित्र आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

विवेक भाई, आप हमेशा हमारी यादों में जिंदा रहेंगे…

ॐ शांति।

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।