
संजय ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट…रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पेट्रोलियम मंत्री हृदीपसिंह के बयानों को लेकर सवाल उठाए हैं।मीडिया सूत्रों के हवाले से पवन खेड़ा ने कहा कि हरदीप पुरी लगातार गलत बयान दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले मंत्री ने एपस्टिन से केवल तीन-चार मुलाकातों की बात कही थी, लेकिन बाद में सामने आए दस्तावेजों से पता चला कि मुलाकातें इससे कहीं अधिक थीं और कई तरह के फायदे भी दिए गए।कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि सरकार एक तरफ जनता को सस्ता और लगातार उपलब्ध ईंधन देने की बात करती है, जबकि दूसरी तरफ रात के समय देश सो रहा था तब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी जाती है।पवन खेड़ा ने तंज कसते हुए कहा कि अब हालात ऐसे हैं कि मंत्री को दिन और रात दोनों समय जवाब देना पड़ रहा है और इस मुद्दे पर सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है।


















