April 20, 2026 12:30 am

*सहारनपुर: पुलिस कार्यालयों में गूँज रही आमजन की आवाज, DIG और SSP के निर्देशन में ‘जनसुनवाई’ अभियान तेज़…*

 

राजेश ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट सहारनपुर। जनपद में पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने और पारदर्शी न्याय व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक (SSP) सहारनपुर के कुशल निर्देशन में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना कार्यालयों पर “जनसुनवाई” का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। थानों पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायतों और समस्याओं को थाना प्रभारियों द्वारा अत्यंत गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुना जा रहा है। समस्याओं का केवल पंजीकरण ही नहीं, बल्कि नियम एवं कानून के दायरे में रहकर उनका त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।उच्चाधिकारियों द्वारा इस प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी पीड़ित को न्याय के लिए भटकना न पड़े। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार लाना और आमजन के भीतर सुरक्षा का भाव पैदा करना है। थाना स्तर पर होने वाली इस जनसुनवाई से बुज़ुर्गों, महिलाओं और असहाय लोगों को काफी राहत मिल रही है, क्योंकि उनकी समस्याओं का समाधान अब उनके स्थानीय क्षेत्र में ही संभव हो पा रहा है

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।