
अनीता अरोरा ब्यूरो चीफ…जब एक्ट्रेस विमी को काम मिलना बंद हुआ तो कमाई भी बंद हो गई तो ऐसे में सेविंग से भी बहुत दिन तक मुंबई में गुजारा करना मुश्किल हो गया. इसी बीच, विमी के पति को शराब की लत पड़ गई. उसने विमी पर बी और सी ग्रेड की फिल्मों में भी काम करने पर मजबूर कर दिया. कुछ दिन बाद दोनों अलग हो गए. इसी बीच विमी की मुलाकात एक प्रोड्यूसर जॉली से हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉली ने ही उन्हें देह व्यापार के दल-दल में धकेला. काम दिलाने के बहाने जॉली विमी को कई प्रोड्यूसर्स के पास ले जाने लगा. विमी ने एक कंपनी विमी टेक्टाइल्स भी खोली थी. वो भी बंद हो गई. देह व्यापार ने उन्हें अंदर से खोखला कर दिया. अपने आसपास निराशा और गरीबी के बादल देखकर विमी और ज्यादा शराब पीने लगीं. महज 33 साल की उम्र में लिवर फेल होने से उनका निधन हो गया. विमी को मौत के बाद किसी का कंधा तक नसीब नहीं हुआ था. उनके शव को ठेले पर श्मशान घाट ले जाया गया था.


















