April 19, 2026 10:53 pm

खामेनेई जब 1989 में ईरान का सर्वेसर्वा बना तो उसने अपने देश के विकास के लिए, अपने देश के लोगों के जीवन स्तर को शानदार बनाने के लिए योजनाएं नहीं बनाई ।

रश्मी शर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट खामेनेई जब 1989 में ईरान का सर्वेसर्वा बना तो उसने अपने देश के विकास के लिए, अपने देश के लोगों के जीवन स्तर को शानदार बनाने के लिए योजनाएं नहीं बनाई ।

उसने संविधान में संशोधन करके इजराइल को देश मानने से इनकार कर दिया और यहूदियों को शैतान घोषित कर दिया । यानी कि एक पूरे के पूरे धर्म के लोगों को ही उसने शैतान घोषित कर दिया ।

यानी खामेनेई यह मानता था कि यहूदी इंसान नहीं है उन्हें जीने का कोई अधिकार नहीं है ।

उसके बाद उसने अपनी पूरी ताकत इजराइल को मिटाने पर लगा दिया । इजराइल के चारों तरफ उसने कई प्रोक्सी आतंकवादी संगठन खड़ा कर दिए । लेबनान में हिजबुल्ला को खड़ा किया गाजा में हमास को खड़ा किया यमन में हुती को खड़ा किया सीरिया में तीन संगठनों को खड़ा किया और पूरा रिसर्च पूरा पैसा बैलिस्टिक मिसाइल, ड्रोन रॉकेट इत्यादि बनाने में लगा दिया ।

और वह खुलेआम कहता था कि मेरी एक मात्र इच्छा है इजरायल विश्व के नक्शे से मिटना चाहिए और इस धरती पर एक भी यहूदी नहीं होना चाहिए ।

यही होता है जब आप दूसरों के विनाश की उम्मीद में अपना पूरा जीवन लगा देते हैं

यानी आप खुद खत्म हो जाते हैं ।

खामेनेई के बारे में एक कहावत कही जाती थी की खामेनेई सिर्फ दो लोगों से नफरत करता था एक यहूदी दूसरा महिलायें । उसके लिए दोनों को जीने का अधिकार नहीं है ।

अपने ही देश की महिलाओं का जीवन उसने नर्क बना दिया बल्कि नर्क से बदतर बना दिया । महिलाएं इतनी प्रताड़ित हो चुकी थी की मौत से डरना छोड़कर कई बार महिलाएं गुस्से में सड़कों पर निकल जाती थी की आओ मुझे मार दो । कोई महिला अगर हिजाब नहीं पहनती थी तो उसका सरकारी आदेश पर कत्ल करवा दिया जाता था ।

खामेनेई इसी सपने में था कि किसी तरह से मैं परमाणु बम बना दूं और इजराइल पर परमाणु बम गिराकर पूरे इजराइल को खत्म कर दूँ ।

लेकिन दूसरों को मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाते हैं खुद अपने देश को बर्बाद कर देते हैं ।

अच्छा होता कि अगर खामेनेई अपने देश की तरक्की के लिए काम करता । उसके देश को ईश्वर ने तेल दिया है, बेहद शानदार उपजाऊ जमीन दिया है, पिस्ता, ऑलिव से लेकर अखरोट खुबानी जैसे तमाम महंगे ड्राई फ्रूट ईरान में बड़े पैमाने पर उगते हैं । बड़ी शानदार खेती होती है, बागवानी होती है । इसके अलावा ईरान में बड़े पैमाने पर खनिज के भी भंडार हैं ।

मतलब ईरान में वह सब कुछ है जो किसी देश में होना चाहिए और सबसे बड़ी बात यह की गैस और तेल भी है लेकिन नफरत की आग में जलते हुए खामेनेई इतना अंधा हो चुका था कि वह अपना विवेक खो चुका था । क्योंकि उसकी शिक्षा मदरसे में हुई थी ।

  1. अफसोस यह की जो कोई उसे समझाने की कोशिश करता उसे अपना दुश्मन समझता था और उसका कत्ल करवा देता था ।

इजराइल और यहूदियों को धरती से मिटाने का सपना देखने वाला खुद मिट गया ।

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।