
सुशील विग एडिटर इन चीफ मेट्रो टुडे…दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद सियासत गरमा गई है। आबकारी नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal, पूर्व डिप्टी सीएम Manish Sisodia और तेलंगाना की नेता K. Kavitha समेत 23 आरोपियों को बरी किए जाने पर अलग-अलग राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
इसी क्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह निचली अदालत का फैसला है और मामला अभी आगे की अदालतों में भी जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के दौरान सबूतों से छेड़छाड़ हुई और मोबाइल डेटा नष्ट किए गए।
सीएम रेखा गुप्ता ने सवाल उठाया, “अगर सब सही था तो शराब नीति वापस क्यों ली गई? जिस तरह पूरे सेक्टर को प्राइवेटाइज़ करने की दिशा में काम किया गया, क्या वह पारदर्शी था?”
उन्होंने ‘शीशमहल’ और कथित स्कूल घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता पहले ही अपना फैसला सुना चुकी है। साथ ही यह भी जोड़ा कि उन्हें भरोसा है कि उच्च अदालत का फैसला भी न्यायसंगत होगा।
अब देखना होगा कि इस फैसले के बाद कानूनी और राजनीतिक लड़ाई किस दिशा में आगे बढ़ती है।


















