
दिल दहला देने वाली घटना गुरुग्राम से सामने आई है! एक १९ वर्षीय लड़की, जो त्रिपुरा की रहने वाली है और जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा है, डेटिंग ऐप के माध्यम से मिले अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। कुछ ही दिनों में ‘प्यार’ का नकाब उतर गया और उसके साथ बेरहमी से टॉर्चर शुरू हो गया। आरोपी शिवम ने उसकी प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी, सिर पर स्टील की बोतल से वार किया, बांधकर पीटा और क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। लड़की अब दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में आईसीयू में जिंदगी-मौत की जंग लड़ रही है। आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन क्या इतना काफी है? यह मामला लिव-इन रिलेशनशिप में लड़कियों की सुरक्षा, ट्रस्ट और शक के नाम पर हो रही हिंसा का जीता-जागता सबूत है। कृपया जागरूक रहें, अपनी बेटियों-बहनों को समझाएं और ऐसे रिश्तों में सावधानी बरतें


















