
राश्मि शर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
किशनगढ़-रेनवाल। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्र में फ्रेंड्स क्लब ने वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अध्यक्ष शिशुपाल सेपट ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर फलदार,छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.लक्ष्मी नारायण सामरिया ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण, गर्मी और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है,बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी आवश्यक है। और आमजन से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, वर्षगांठ अथवा अन्य शुभ अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी जिम्मेदारी लेकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे। “एक व्यक्ति–एक पौधा, हरियाली से समृद्ध हो हमारा क्षेत्र” का संदेश देते हुए अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर रामेश्वर लाल कुमावत, मनोहर लाल दायमा,मुकेश बिडसर,राकेश मारोठिया, विष्णु मनोहर, आनंदी लाल कुमावत,भंवर नायक हंसराज कुमावत उपस्थित रहे



















