
अशोक ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
पूरी दिल्ली में AAP विधायकों के कार्यालय के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन!
दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी ने AAP पर दिल्ली लक्ष्मी योजना के विरोध का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ₹2,500 की योजना को लेकर अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगा।
इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के तिलक नगर क्षेत्र से विधायक MLA जरनैल सिंह के निवास स्थान के बाहर महिलाओं एवं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर अपना विरोध जताया और योजना पर जवाब की मांग की।



















