April 20, 2026 3:44 am

उन्नाव में SBI शाखा प्रबंधक की संदिग्ध मौत घर पहुंचने के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

 

उन्नाव। अतुल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट जिले में एक बैंक अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शाखा प्रबंधक विजय किशोर (46) की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई, जिससे परिवार और बैंक कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि विजय किशोर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के अटवा बैक गांव के निवासी थे और बांगरमऊ/बर्तना स्थित SBI शाखा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।

अचानक बिगड़ी हालत

परिजनों के मुताबिक, विजय किशोर घर पहुंचे और खाना खाने के बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद परिजन घबराकर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

विजय किशोर अपने पीछे पत्नी सोनी देवी और एक पुत्र छोड़ गए हैं। उनकी अचानक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

जांच शुरू, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने भी मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है।

सवाल बरकरार—

अचानक तबीयत बिगड़ने के पीछे क्या वजह थी?

क्या यह सामान्य मौत है या इसके पीछे कोई और कारण?

 अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।

 

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।