April 20, 2026 2:16 am

Bihar medical services and infrastructer kay DGM Pankaj Kumar kay ghar pay raid

संदीप सबरवल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट Bihar के एक अफसर के घर पर छापा पड़ा, तो उन्होंने चालाकी से घर की खिड़की से गहने नगदी बाहर फेंक दिए और अपनी पत्नी के पर्स में पैसे ठूस कर कूड़ेदान में फेंक दिए।

वास्तव में ये मामला तब उजागर हुआ जब स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम बीते गुरुवार बारह मार्च को Bihar Medical Services and Infrastructure के DGM Pankaj Kumar के घर सहित कुल चार ठिकानों पर छापा मारने पहुँची। रेड के दौरान पत्नी के पर्स से लेकर कूड़ेदान तक में नोट ठूसे पड़े थे।

कूड़ेदान में इसलिए कि जब निगरानी विभाग की टीम उनके घर में घुसी, तो वो घबरा कर पैसे डस्टबिन में फेंकने लगे। टीम ने जब कैश और जेवरात ढूंढने शुरू किए, तो उनके सामने नोटों की गड्डियों और गहनों का ढेर लग गया।

DGM Pankaj Kumar के घर रेड में विजिलेंस यूनिट की टीम को बत्तीस लाख कैश, एक करोड़ इकत्तीस लाख के हीरे, सोने और चाँदी के जेवर मिले। जब पूरा हिसाब किताब लगाया गया, तो पता चला कि उन्होंने छियानवे लाख छियालीस हजार चार सौ छियासठ रुपए की अवैध संपत्ति बना रखी थी। DGM

जाँच के दौरान अधिकारी ने नकद राशि और बरामद जेवरात को अपना बताया। अब इनकी खरीद और आय के स्रोत की जाँच की जा रही है।

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।