
संजय लीला भंसाली की एक बॉलीवुड फिल्म जिसे पहले दीपिका पादुकोण और रानी मुखर्जी ने रिजेक्ट कर दिया था. उसे आलिया भट्ट ने लिया और छा गईं. फिल्म को बनाने में लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और इसे कुल 49 अवॉर्ड भी मिले. क्या आप बता सकते हैं वो फिल्म कौन सी है!
अनुराग ब्यूरो चीफ…संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के एक फेमस फिल्म निर्माता हैं. हर एक्टर और एक्ट्रेस अपने करियर में कम से कम एक बार उनके साथ काम करने का सपना देखते हैं. संजय लीला भंसाली ने कई यादगार फिल्में बनाई हैं, लेकिन उनकी 2022 में रिलीज हुई हीरो-लेस फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ काफी चर्चा में रही. ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. आलिया भट्ट ने इसमें लीड रोल प्ले किया था. फिल्म की पूरी कहानी उन्हीं के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में शांतनु महेशवरी, विजय राज, सीमा पाहवा, जिम सर्भ और अजय देवगन जैसे सितारे भी नजर आए थे.


















