April 20, 2026 2:13 am

*बाड़मेर शहर के बीचों बीच करोड़ो रूपये की सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण पर बाड़मेर केसरी के खुलासे पर संपादक-हरीश चांडक को जान से मारने की धमकियां दिलाई जा रही है।*

सुनीता ब्यूरो चीफ क्राइम बाड़मेर शहर के बीचों बीच करोड़ो रूपये की सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण पर बाड़मेर केसरी के खुलासे पर संपादक-हरीश चांडक को जान से मारने की धमकियां दिलाई जा रही है।*

बाड़मेर में पनपता जा रहा है माफिया राज।

गुंडों, मवालियों और तस्करों पर तो कर रही है, पुलिस कार्यवाही।

सफेद नकाब पॉश, हावी है प्रशासन पर।

मैने जैसे ही महेशानंद की कुटिया, पेट्रोल पंप के सामने, सुभाष चौक,बाड़मेर की बेशकीमती भूमि ( करीब 100 करोड़ रु ) की सच्चाई को उजागर किया तो माफियों से धमकियां मिलना शुरू हो गई।

नगर, बाड़मेर के अवैध अतिक्रमण पर भी तब तक कार्यवाही नहीं होती है जब तक इनको जिला प्रशासन से फटकार नहीं मिलती।

हमारा काम है, जनता की समस्याओं को संबंधित विभाग के सामने रखना, प्रतिष्ठित और आम व्यक्ति के ज्ञापन को मीडिया के जरिए जनता के सामने रखना।

मुझे ऐसा लगता हैं कि नगर परिषद बाड़मेर के अधिकारी एवं कर्मचारी गण नियमानुसार कार्यवाही करने की बजाय, अवैध अतिक्रमियों से भारी रिश्वत प्राप्त कर उन्हें संरक्षण प्रदान कर रहे हैं।

परिणामस्वरूप हमें धमकियां दिला कर, आगे से शिकायत/ न्यूज नहीं छापने पर मजबूर किया जा रहा हैं।

अत: श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय और श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय से निवेदन है कि आप इस प्रकरण को गंभीरता से लेकर वैधानिक कार्यवाही करने का श्रम करे।

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।