April 20, 2026 3:44 am

दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है 86 साल के रिटायर्ड आर्किटेक्ट आरसी सभरवाल के घर में काम करने वाली नौकरानी रेखा देवी ने ऐसा खेल रचा कि सब हैरान रह गए।

 

अनीता ब्यूरो चीफ मेट्रो टुडे….86 साल के रिटायर्ड आर्किटेक्ट आरसी सभरवाल के घर में काम करने वाली नौकरानी रेखा देवी ने ऐसा खेल रचा कि सब हैरान रह गए।

बताया जा रहा है कि सभरवाल काफी संपन्न थे। रेखा ने अपनी भाभी पूजा राजपूत के साथ मिलकर उनके घर नकली ED रेड की साजिश रची। प्लान ऐसा बनाया गया जैसे सच में छापेमारी हो रही हो।

11 फरवरी को तीन लोग पुलिस की वर्दी पहनकर पहुंचे। घर के सभी लोगों के फोन बंद करवा दिए गए और तलाशी शुरू कर दी गई।

रेड के नाम पर करीब 4 लाख रुपये कैश, गहने और 7 महंगी घड़ियां बैग में भर ली गईं।

लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब सभरवाल के पोते को शक हो गया

उसने सवाल पूछने शुरू किए तो नकली अफसर घबरा गए और जितना सामान हाथ लगा था, लेकर फरार हो गए।

मामला पुलिस तक पहुंचा। CCTV फुटेज खंगाले गए। एक नीले रंग की Maruti Suzuki Baleno सामने आई, जिससे आरोपी आए थे।

टावर डंप डेटा और IMEI ट्रैकिंग के जरिए पुलिस पूजा राजपूत तक पहुंच गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पूरी साजिश घर के अंदर से ही रची गई थी — यानी नौकरानी रेखा देवी की मिलीभगत थी।

और चौंकाने वाली बात ये कि पूजा का पति प्रकाश कुमार, जो ITBP में कांस्टेबल है, वह भी इस फर्जी रेड में शामिल था।

एक भरोसे की नौकरी… और अंदर ही अंदर इतनी बड़ी साजिश!

दिल्ली में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।