
अंजू ब्यूरो चीफ मेट्रो टुडे…..
1988 की महाभारत धारावाहिक में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली आज 36 साल बाद भी फैंस के दिलों में बसी हैं। चीरहरण दृश्य से घर-घर मशहूर हुईं रूपा की जिंदगी बेहद उथल-पुथल भरी रही—पति ध्रुब मुखर्जी से शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी, आर्थिक तंगी झेली और तीन बार आत्महत्या की कोशिश की।
1992 में मैकेनिकल इंजीनियर ध्रुब से शादी के बाद कोलकाता शिफ्ट हुईं, बेटा आकाश पैदा हुआ लेकिन पति इनसिक्योरिटी से परेशान करते रहे। पैसे न देने पर रूपा टूट गईं, नींद की गोलियां खाकर सुसाइड अटेम्प्ट किए। 2006 में तलाक लिया, फिर छोटे सिंगर दिव्येंदु संग लिव-इन रिलेशनशिप लेकिन वो भी टूट गया।
अब 59 साल की रूपा मुंबई में रहती हैं, बंगाली टीवी-फिल्मों में एक्टिव हैं। बीजेपी से जुड़ीं, बेटे आकाश के साथ रहती हैं। ‘सच का सामना’ में खुलासे किए—एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर भी कबूला लेकिन नाम नहीं बताया।


















