
अशोक ब्यूरो चीफ मेरो टुडे दिल्ली…..सोशल मीडिया का पावर है यह – दिल्ली आनंदविहार रेल्वे स्टेशन पर एक गरीब महिला टिकट कटवाने जाती है। टिकट के लिये वो एक हज़ार रूपये देती है, मगर टिकट काटने वाले कर्मचारी उनके साथ पैसों देने,नहीं देने में धोखाधरी करते हैं और बिना टिकट दिये मात्र 800 रूपये लौटाते हैं।
महिला वहीं खड़े होकर इस चीज का विरोध करती है, 112 डायल करतीं है और धोखाधरी की बात कहते हुए वीडिओ सोशल मीडिया पर डालती है। महिला ने वीडिओ में कहा – हम लोग गरीब हैं,हम चोरी करते हैं तो हमलोग को पकड़ लेते हैं, मगर ये सामने बैठा सरकारी आदमी मेरे 1000 रूपये लेकर बिना टिकट दिये बस 800 लौटा रहा….
वीडिओ वायरल होने के बाद रेल्वे प्रशासन ने जाँच के बाद तत्काल प्रभाव से कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। सोशल मिडिया का असर व्यापक है अगर इसका बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जाय।आपके साथ कहीं भी गलत हो,कोई समस्या हो या कोई धौन्स दिखाए तो यह आपको न्याय दिलाने में महती भूमिका निभा सकता है।
हर आदमी आज के समय में पत्रकाऱ है।


















